Homeक्रिकेटIPL 2026 के बीच टीम इंडिया को मिला नया उप-कप्तान, 23 हजार...

IPL 2026 के बीच टीम इंडिया को मिला नया उप-कप्तान, 23 हजार रन बनाने वाले दिग्गज को सौंपी गई कमान

Team India: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का सीजन अब अपने बिज़नेस एंड पर पहुंच गया है. वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया को आईपीएल 2026 के सीजन के बीच में नया उप-कप्तान मिल गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बीसीसीआई (BCCI) ने अफ़ग़ानिस्तान के साथ होने वाले सीरीज के लिए चुने गए टीम स्क्वॉड में टीम इंडिया के उप-कप्तान के रूप में एक ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी है. जिन्होंने अब तक अपने करियर में 23 हजार से अधिक रन बनाए हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि वो दिग्गज खिलाड़ी कौन है, तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए.

केएल राहुल बने टीम इंडिया के नए उप-कप्तान

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए चुनी गई टीम इंडिया में सेलेक्शन कमेटी ने उप-कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से छिनकर केएल राहुल को प्रदान की है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद जब शुभमन गिल (Shubman Gill) को टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया के कप्तान के रूप में चुना गया था.

उसी दौरान बोर्ड ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को भी उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी थी लेकिन अब बीसीसीआई (BCCI) ने ऋषभ पंत से यह जिम्मेदारी छिनकर टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को सौंप दी है.

केएल राहुल ने जड़े है 23 हजार से अधिक रन

केएल राहुल (KL Rahul) की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में किया था. तब से लेकर अब तक केएल राहुल टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 67 टेस्ट, 94 वनडे और 72 टी20I मुकाबले खेल चूके है. वहीं इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में रेड बॉल और वाइट बॉल को मिलाकर 23,085 रन भी बनाए हैं. ऐसे में अब जब केएल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर उप-कप्तान के रूप में चुना गया है तो केएल राहुल इस बार लीडरशीप रोल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.

अफ़ग़ानिस्तान टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार

यह भी पढ़े: Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular