Homeक्रिकेटToday IPL Match 4 May 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए...

Today IPL Match 4 May 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आज 4 मई को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants) के बीच आईपीएल 2026 सीजन का 47वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 4 मई को होने वाला यह मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की रेस में किसी भी तरह बने रहने के लिए काफी अहम होने वाला है.

ऐसे में 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होने वाले मुकाबले में जिस टीम को हार का सामना करना पड़ेगा उस टीम के लिए आईपीएल 2026 सीजन के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का सफर वहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स (MI VS LSG) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

MI VS LSG Match Preview

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 47वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे सोमवार, 4 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करेंगे, वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करते हुए नजर आएंगे.

MI VS LSG Head-to-Head Record

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 6 मुकाबलों में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 2 मुकाबले मुंबई इंडियंस के नाम रहे हैं. इधर बात की जाए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दी थी.

MI VS LSG: Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report

आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन अगर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम 240 से अधिक का स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे दूसरी पारी में चेस करना इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में उम्मीद यही जताई जा सकती है कि वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में रनों की बरसात की जाएगी.

MI VS LSG: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

MI VS LSG: Player to Watch Out For

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते है. वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से ऋषभ पंत, जोश इंग्लिश, प्रिंस यादव स्टार प्लेयर साबित हो सकते है.

MI VS LSG Probable Playing XI

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, क्रिस भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर- अल्लाह ग़ज़नफ़र

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, जोश इंग्लिश, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान

इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव

MI vs LSG Match Prediction

आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

MI vs LSG Match Prediction, MI vs LSG Pitch Report, Today’s Match MI vs LSG, IPL 2026, MI vs LSG Prediction, MI vs LSG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular