आज (2 मई) को आईपीएल 2026 के सीजन का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमों के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) दोनों ही टीमों ने अब तक आईपीएल 2026 सीजन में 8 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से केवल 3 ही मैच जीते हैं.
वहीं मुंबई इंडियंस ने भी अब तक खेले 8 मुकाबलो में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते है. ऐसे में चेन्नई के मैदान पर होने वाला आईपीएल का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होने वाला है. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
CSK VS MI: Match Preview
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK VS MI Match Preview) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 44वां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे को शनिवार, 2 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे.
CSK VS MI: Head to Head Record
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच में अब तक 40 मुकाबले खेले गए हैं. इन 39 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस ने 21 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मुकाबले जीते हैं. वहीं आईपीएल 2026 के सीजन में खेले गए आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से मात दी थी.
CSK VS MI: Player to Watch Out For
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम से तरफ से सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर साबित हो सकते है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम् दुबे, सरफ़राज़ खान और नूर अहमद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
CSK VS MI Probable Playing XI
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: स्पेंसर जॉनसन
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, क्रिस भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर- अल्लाह ग़ज़नफ़र
CSK VS MI Match Prediction
आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.
CSK VS MI Match Prediction, CSK VS MI Pitch Report, Today’s Match CSK VS MI, IPL 2026, CSK VS MI Prediction, CSK VS MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है. इसके आधार पर किसी भी तरह की शर्त लगाना बेवकूफी होगी.
