Homeक्रिकेटइंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, मुंबई इंडियंस के...

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर को चुना गया कप्तान

England ODI Series: क्रिकेट जगत में इस समय आईपीएल की धूम मची हुई है. वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम के कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार ऑलराउंडर को कप्तान के रूप में चुना है. वहीं अगर आप भी इंग्लैंड दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में किन- किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. उनके बारे में जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है.

10 मई से शुरू होनी है इंग्लैंड के साथ ODI सीरीज

न्यूजीलैंड की महिला टीम वूमेन टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women’s T20 World Cup 2026) के शुरू होने से पहले इंग्लैंड का दौरा करेगी. इंग्लैंड दौरे के शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसका पहला मुकाबला 10 मई को खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज के अन्य दो मुकाबले 13 मई और 16 मई को खेला जाएगा.

यह भी पढ़े: जानिए क्या होता है OBS नियम, जिसके तहत अंगकृष रघुवंशी हुए आउट

मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को चुना गया कप्तान

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम के कप्तान के तौर पर वूमेन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की महिला टीम से खेलने वाली स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) को चुना गया है. अमेलिया केर की बात करें तो केर न्यूजीलैंड के लिए न सिर्फ वनडे बल्कि टी20I फॉर्मेट में भी कप्तानी करती हुई नजर आने वाली है.

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम

मेली केर (कप्तान), सूज़ी बेट्स, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, एम्मा मैकलोड, रोज़मेरी मैयर, नेन्सी पटेल, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प

यह भी पढ़े: ज़िम्बाब्वे ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, बोर्ड ने इस स्टार स्पिनर को दिया डेब्यू का मौका


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular