Zimbabwe ODI Series: एक तरफ जहां क्रिकेट का खुमार क्रिकेट समर्थकों के बीच में देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने ज़िम्बाब्वे के साथ होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें बोर्ड ने 23 वर्षीय स्टार स्पिनर को डेब्यू करने का मौका दिया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि ज़िम्बाब्वे ODI सीरीज के लिए बोर्ड ने किन 15 खिलाड़ियों को शामिल किया है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है.
फातिमा सना को चुना गया टीम का कप्तान
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 03 मई से शुरू होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. 15 सदस्यीय टीम के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के कप्तान के तौर पर फातिमा सना को नियुक्त किया है. फातिमा सना की बात करें तो उन्होंने अब तक 59 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 77 विकेट झटकने के साथ-साथ 749 रन बनाए.
यह भी पढ़े: जानिए क्या होता है OBS नियम, जिसके तहत अंगकृष रघुवंशी हुए आउट
स्टार स्पिनरों को मिला डेब्यू का मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ज़िम्बाब्वे के साथ होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए मोमिना रयासत को डेब्यू का मौका दिया. मोमिना रयासत की बात करें तो उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश ए के खिलाफ हुए मुकाबलो में शानदार का प्रदर्शन किया. जिसके बाद स्टार स्पिनरों को ज़िम्बाब्वे ODI सीरीज के लिए डेब्यू का मौका मिला है.
ज़िम्बाब्वे ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब
यह भी पढ़े: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
