Homeक्रिकेटMI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए IPL में किस टीम...

MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए IPL में किस टीम का पलड़ा भारी

MI vs RCB Head to Head Record: मुंबई इंडियंस (MI) IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की अगुवाई में आईपीएल 2025 का सीजन अपने नाम किया है और 18 सालों के बाद आईपीएल (IPL) ट्रॉफी पहली बार अपने नाम की.

इन दोनों टीमों के मुकाबले का इंतज़ार क्रिकेट समर्थकों को हमेशा रहता है. जब भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI VS RCB) की टीम का सामना होता है तब-तब हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने का मौका मिलता है. अगर आप भी IPL में MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड और अन्य आंकड़ों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ सकते है.

IPL में MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL इतिहास में MI vs RCB के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं. इसमें से मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले अपने नाम किए है. वहीं RCB को 15 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में देखा जाए तो IPL में MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस को बढ़त मिली हुई है.

विवरणआँकड़े
कुल खेले गए मैच34
Mumbai Indians 19
RCB 15
किस टीम को बढ़तMumbai Indians

MI vs RCB मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर

इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं. ऐसे में हमने नीचे MI VS RCB मुकाबले में बने सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर की लिस्ट बनाई हुई है.

RCB के खिलाफ MI का सबसे बड़ा स्कोर: 213 रन
MI के खिलाफ RCB का सबसे बड़ा स्कोर: 235 रन
RCB के खिलाफ MI का सबसे कम स्कोर: 111 रन
MI के खिलाफ RCB का सबसे कम स्कोर: 116 रन

यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

MI vs RCB मैचों में टॉस का रिकॉर्ड

MI ने RCB के खिलाफ 22 बार टॉस जीता है
RCB ने MI के खिलाफ 12 बार टॉस जीता है

MI vs RCB मुकाबलों में टॉस जीतकर फैसले और नतीजे

MI ने 6 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 3 मैच जीते
RCB ने 2 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 1 मैच जीता
MI ने 16 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 10 मैच जीते
RCB ने 10 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 5 मैच जीते
MI ने टॉस जीतकर कुल 13 मैच जीते
RCB ने टॉस जीतकर कुल 6 मैच जीते

MI vs RCB मुकाबलों में औसत स्कोर और विकेट

RCB के खिलाफ MI का औसत स्कोर: 167.74 रन
MI के खिलाफ RCB का औसत स्कोर: 164.65 रन
RCB के खिलाफ MI का औसत विकेट: 5.71
MI के खिलाफ RCB का औसत विकेट: 5.5

MI vs RCB हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी?

कुल आंकड़ों के आधार पर देखें तो MI को RCB पर बढ़त हासिल है। MI ने लंबे समय तक इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया है और कई अहम मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि, RCB अब डिफेंडिंग चैंपियन है और हाल के सालों में उसका सीजन में टीम का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है. ऐसे में MI VS RCB मुकाबले में जब टीम आमने- सामने होगी तो एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है.

यह भी पढ़े: मैदान में एक बार फिर आया 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 9 चौके और 8 छक्कों से 78 गेंद में ठोका शतक

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular