Ishan Kishan: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. आईपीएल 2026 सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद (RCB VS SRH) के बीच में खेला जाएगा.
यहां अब जब आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन शुरू होने में अब केवल 10 दिनों का समय बाकि है लेकिन इसी बीच टीम इंडिया (Team India) के लिए लगभग 2 साल बाद कमबैक करने के वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) को बोर्ड ने टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त कर दिया है. जिसके बाद अब ईशान आईपीएल 2026 के सीजन से पहले टीम के साथ न ही बतौर खिलाड़ी बल्कि बतौर कप्तान जुड़ने वाले है.
ईशान किशन बने SRH के कप्तान
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), जिनके लिए पिछले 2 आईपीएल सीजन से पैट कमिंस कप्तानी करते हुए नजर आ रहे थे. आईपीएल 2026 के सीजन से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) पूरी तरह से फिट नहीं है. जिस कारण से पैट कमिंस आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के शुरूआती कुछ मुक़ाबलों में कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे.
वहीं अब सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान के तौर पर ईशान किशन (Ishan Kishan) को जिम्मेदारी सौंपी है. आईपीएल क्रिकेट की बात करें तो यह पहला मौका होगा जब ईशान किशन आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे.
अभिषेक शर्मा चुने गए उप-कप्तान
अब जब ईशान किशन (Ishan Kishan) को आईपीएल 2026 सीजन के शुरूआती कुछ मुकाबलो के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपने कप्तान के तौर पर चुना है. वहीं टीम मैनेजमेंट ने इसी बीच टीम के उप-कप्तान के तौर पर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को चुना गया.
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की बात करें तो पिछले कुछ आईपीएल (IPL) सीजन अभिषेक के लिए बतौर बल्लेबाज काफी शानदार रहे हैं. ऐसे में अब अभिषेक शर्मा नए लीडरशिप रोल में भी अपने बल्ले से चल रहे शानदार फॉर्म को बरक़रार रखना चाहेंगे.
यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
आईपीएल 2026 सीजन के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम स्क्वॉड
ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, कमिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, शिवांग कुमार, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ज़ीशन अंसारी, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, साकिब हुसैन, ओंकार तर्मले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा
आईपीएल 2026 में सनराइज़र्स हैदराबाद के मुकाबले
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 28 मार्च 2026 | सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | बेंगलुरु |
| 5 अप्रैल 2026 | सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स | हैदराबाद |
| 11 अप्रैल 2026 | पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | मुल्लनपुर |
