Homeक्रिकेटएशिया कप से पहले खराब फॉर्म से तंग आकर, भरी जवानी में...

एशिया कप से पहले खराब फॉर्म से तंग आकर, भरी जवानी में इस स्टार प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान

Asia Cup: टीम इंडिया (Team India) इस साल होने वाले एशिया कप (Asia Cup) के लिए तैयारी में लगी हुई है कि तभी इस दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास लेकर क्रिकेट प्रेमियों के दिल को झकझोर दिया है। एशिया कप की शुरुआत अगले महीने सितंबर में होनी है।

9 सितम्बर से एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) खेला जाएगा लेकिन उसके पहले ही इस खिलाड़ी ने 14 साल लंबे करियर को अलविदा कह दिया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी जिसने क्रिकेट प्रेमियों को झटका दिया है।

थॉमसिन न्यूटन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

आपको बता दें, कि ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी थॉमसिन न्यूटन (Thamsyn Newton) है। थॉमसिन न्यूटन ने 14 साल पहले टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2015 में डेब्यू किया था।

अगले ही साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भी डेब्यू कर किया था। न्यूटन के लिए डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहे थे न्यूटन को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले और जो मौके उन्हें मिले उसमें भी वो कुछ खास नहीं कर पाई थी। न्यूटन को वनडे टीम से तो साल 2017 में ही ड्रॉप कर दिया गया था जबकि टी20 में उन्होंने आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए साल 2021 में खेला था।

Also Read: इंग्लैंड दौरे के बाद बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान तो इस गुमनाम खिलाड़ी को मिली उप-कप्तानी

घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन

हालांकि न्यूटन ने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वो घरेलू क्रिकेट में कई बार खिताब जिताने में अहम रोल अदा कर चुकी थी लेकिन उन्हें टीम में वापसी का मौका नहीं मिल रहा था और यही कारण था कि उन्होंने अपने करियर पर फुल स्टॉप लगाते हुए संन्यास ले लिया था। हालांकि न्यूटन के संन्यास पर इसलिए ज्यादा हैरानी हो रही है कि वो अभी मात्र 30 साल की थी और इस समय खिलाड़ियों की पीक चालू होती है जब उन्होंने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है।

ऐसा रहा है अंतराष्ट्रीय करियर

न्यूटन ने न्यूजीलैंड के लिए वनडे में 10 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 25 की औसत और 4.29 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए थे जबकि टी20 में उन्होंने 15 मुकाबले खेले थे जिसमें 14 की औसत और 5.47 की इकोनॉमी से मात्र 9 विकेट चटकाने में सफलता प्राप्त की थी।

यह भी पढ़े: एशिया कप से पहले टीम का हुआ ऐलान, 18 की उम्र में इस खिलाड़ी को बोर्ड ने सौंपी उप-कप्तानी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular