Homeक्रिकेटइंग्लैंड दौरे के बीच ODI ट्राई-सीरीज के लिए बोर्ड ने किया टीम...

इंग्लैंड दौरे के बीच ODI ट्राई-सीरीज के लिए बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, MI के 36 वर्षीय दिग्गज बैटर को सौंपी कप्तानी

England Tour: टीम इंडिया और इंग्लैंड (IND VS ENG) के बीच में 20 जून से 24 जून के दौरान लीड्स के मैदान पर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बैटर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन उसके बावजूद टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

वहीं दूसरी तरफ हाल ही में बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे (England Tour) के बीच होने वाले ODI ट्राई-सीरीज के लिए 14 सदस्यीय दल का चयन किया है. जिसमें बोर्ड ने टीम के कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फ्रेंचाइजी के दिग्गज बैटर को कप्तानी सौंपी है.

14 से 26 जुलाई के बीच में खेली जाएगी ट्राई-सीरीज

एक तरफ जहां टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैड दौरे पर खेल रही है. वहीं दूसरी तरफ WTC 2025 की चैंपियन साउथ अफ्रीका की टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है.

जिम्बाब्वे दौरे पर 2 टेस्ट मैच खेलने के बाद टीम को 14 से 26 जुलाई के बीच में ट्राई नेशन सीरीज भी खेलनी है. जिसमें जिम्बाब्वे के साथ-साथ न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा ले रही है. जिसके लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 14 सदस्यीय दल का चयन किया है.

MI फ्रेंचाइजी के दिग्गज बैटर को बोर्ड ने चुना कप्तान

14 जुलाई से 26 जुलाई के बीच होने वाले ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने 14 सदस्यीय दल की कप्तानी का मौका रैसी वैन डेर डुसेन को सौंपी है. रैसी वैन डेर डुसेन की बात करे तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट में खेला था. वहीं उनके फ्रेंचाइजी करियर की बात करे तो उन्होंने SA में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी MI केप टाउन का भी प्रतिनिधित्व किया है.

जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाले ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दल

रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular