Homeक्रिकेटIND vs ENG: कैसी होगी हैडिंग्ले की पिच?  विकेट को लेकर क्या...

IND vs ENG: कैसी होगी हैडिंग्ले की पिच?  विकेट को लेकर क्या है होम टीम इंग्लैंड की मांग? पिच क्यूरेटर ने किया हैरान करने वाला खुलासा

IND vs ENG: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के एडिशन का आगाज हो चुका है। जिसमें इस इवेंट की दो सबसे मजबूत दावेदार टीमों में शुमार इंग्लैंड और भारत की टीमें 20 जून से अपने अभियान का आगाज करने का रही हैं। टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हैडिंग्ले (Headingley pitch) में खेला जाएगा। जिसके लिए भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) पूरी तरह से तैयार हैं।

हैडिंग्ले के पिच को लेकर क्या है होम टीम इंग्लैंड की मांग?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैडिंग्ले में होगा, इसकी पिच को लेकर अभी से काफी सस्पेंस देखा जा रहा है। इस पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलेगी या बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी रहेंगे। इसे लेकर हर कोई जानना चाहता है। इसी बीच हैडिंग्ले की पिच को लेकर यहां के पिच क्यूरेटर ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। हैडिंग्ले के पिच क्यूरेटर रिचर्ड रॉबिनसन ने बताया कि यहां की पिच को लेकर होम टीम इंग्लैंड ने क्या मांग रखी है और वो किस तरह की पिच तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज

पिच क्यूरेटर ने पिच के राज से हटाया पर्दा

लीड्स के हैडिंग्ले के पिच क्यूरेटर रिचर्ड रॉबिनसन ने इस विकेट को लेकर कहा कि, यहां असामान्य रूप से शुष्क मौसम और इंग्लैंड की आक्रामक खेल शैली ने शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अच्छी सतह की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। लीड्स आमतौर पर किसी सीरीज के बीच में टेस्ट मैच की मेजबानी करता है, लेकिन यहां शुरुआती मैच के आयोजन ने बहुत अधिक ध्यान आकर्षित किया है।

इंग्लैंड की टीम ने पिच को लेकर रखी खास मांग

रिचर्ड रॉबिनसन ने आगे कहा है कि, “होम टीम इंग्लैंड बस एक अच्छी सतह चाहते हैं, ताकि हम गेंद की लाइन पर हिट कर सकें. वे यही चाहते हैं। शुरुआती दिन पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी, लेकिन अपेक्षित गर्मी के कारण सपाट हो जाएगी। पिच ना केवल इंग्लैंड की बैजबॉल शैली के अनुकूल होगी बल्कि यह अनुभवहीन भारतीय बल्लेबाजी क्रम को भी मुकाबले में बने रहने का अधिक मौका देगी।

हैडिंग्ले पिच पर अब तक कैसा रहा है हाल?

लीड्स में स्थित हैडिंग्ले की पिच के ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो यहां पर टीम इंडिया ने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें भारत को 2 में जीत मिली है, तो वहीं 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच ड्रॉ रहा है। वहीं मेजबान इंग्लैंड का इस पिच पर लंबा इतिहास रहा है। इंग्लिश टीम ने इस पिच पर 80 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 37 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं 25 मैचों में हार का सामना भी किया है। इसके साथ ही 18 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Kalp Kalal
Kalp Kalalhttps://www.icccricketschedule.com/
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular