TEAM INDIA: क्रिकेट जगत में टीम इंडिया का बोल रहा है डंका, यकीन ना हो तो देख ले ये खास रिकॉर्ड लिस्ट

TEAM INDIA: क्रिकेट की दुनिया में भारतीय क्रिकेट का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिल रहा है, चाहे कोई भी फॉर्मेट हो भारतीय क्रिकेटर्स का अलग ही जादू छाया हुआ है। खासकर बल्लेबाजी में तो मैन इन ब्ल्यू के दिग्गज खिलाड़ी हो या युवा सितारें हर कोई अपनी काबिलियत को लोहा मनवा रहा है। वो चाहे शतक की बात हो या सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड हो या फिर कोई और बैट्समैन से जुड़ा रिकॉर्ड हर मामले में टीम इंडिया का डंका बज रहा है।
जिसमें वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे खास कीर्तिमान में से एक रिकॉर्ड लिस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का रंग चढ़ा हुआ है। जिसमें एक से लगाकर 10 नंबर तक के बल्लेबाजों को देखेंगे तो इसमें 7 बल्लेबाजों का नाम आपको भारतीय क्रिकेटर्स का मिलेगा। इस लिस्ट को देखने के बाद फैंस भी कहेंगे कि बल्लेबाज की बात हो तो टीम इंडिया का कोई जवाब नहीं।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बोलबाला, 10 में से 7 दोहरे शतक भारतीय के नाम
तो चलिए आपको बताते हैं इस खास कीर्तिमान के बारे मे। वनडे क्रिकेट इतिहास में एक और डबल सेंचुरी देखने को मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने तूफानी अंदाज में दोहरा शतक पूरा किया है। उन्होंने 208 रन की नायाब पारी खेली। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट इतिहास के पिछले 13 साल में 10वीं डबल सेंचुरी अपने नाम की।
अब तक एकदिवसीय क्रिकेट में 10 दोहरे शतक निकल चुके हैं, जिसमें सबसे खास और भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गर्व की बात ये है कि इनमें से 7 दोहरे शतक तो भारतीय बल्लेबाजों ने ही जड़े हैं। इस खास रिकॉर्ड में शुभमन गिल ने भी अपना नाम लिखवा लिया है और वो ओवरऑल दोहरा शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बने।
अब तक वनडे में 5 भारतीय बल्लेबाज लगा चुके हैं डबल सेंचुरी
वनडे का सबसे पहला दोहरा शतक साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने बनाया था। इसके अगले ही साल 2011 में वनडे का दूसरा दोहरा शतक भी उनके साथी खिलाड़ी रहे वीरेन्द्र सहवाग ने बना डाला। इसके बाद 2013 में मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। यहां से तो दोहरे शतक की झड़ी लग गई। और एक के बाद एक वनडे डबल सेंचुरी देखने को मिलती रही।
सचिन तेंदुलकर के बल्ले से निकला था पहला दोहरा शतक
अब तक वनडे क्रिकेट में 10 दोहरे शतक लगे हैं, जिसमें भारत की तरफ से सचिन, सहवाग ने 1-1 दोहरा शतक लगाया है, तो वहीं रोहित शर्मा 3 बार डबल सेंचुरी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के अलावा पाकिस्तान के फखबर जमान ने इस फॉर्मेट में इस लिस्ट में अपनी जगह बनायी। और हाल के दो महीनों में भारत के ही ईशान किशन और शुभमन गिल ने इस खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। यानी अब तक लगे कुल 10 दोहरे शतकों में से 7 भारतीय बल्लेबाज लगा चुके हैं, इससे साफ होता है कि भारतीय टीम के बल्लेबाजों को बोलबाला देखने को मिल रहा है। देखिए ये टेबल
बल्लेबाज | टीम | वर्सेज | रन | बॉल |
सचिन तेंदुलकर | भारत | दक्षिण अफ्रीका | 200* | 147 |
वीरेन्द्र सहवाग | भारत | वेस्टइंडीज | 219 | 149 |
रोहित शर्मा | भारत | ऑस्ट्रेलिया | 209 | 158 |
रोहित शर्मा | भारत | श्रीलंका | 264* | 173 |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | जिम्बाब्वे | 215 | 147 |
मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | वेस्टइंडीज | 237* | 163 |
रोहित शर्मा | भारत | श्रीलंका | 208* | 153 |
फखर जमान | पाकिस्तान | जिम्बाब्वे | 210* | 156 |
ईशान किशन | भारत | बांग्लादेश | 210 | 131 |
शुभमन गिल | भारत | न्यूजीलैंड | 208 | 149 |
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
संबंधित खबरें

ब्रेकिंग: रोहित के बाद गिल नहीं, ये स्टार बल्लेबाज बनेगा टीम इंडिया का नया ODI कप्तान

IPL 2025: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने वाली 3 टीमें, जानें कौनसी टीम है टॉप पर मौजूद

IPL 2025: आईपीएल 2025 में धमाल मचा रहे 11 अनकैप्ड खिलाड़ियों की प्लेइंग-11, जो पाकिस्तान को भी चटा दे धूल

Vaibhav Suryavanshi: समस्तीपुर से किया IPL का सफर तय और फिर ठोक दी 14 साल की उम्र में सेंचुरी, जानें कैसी है बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की कहानी
ताज़ा खबरें

विराट- रोहित के बाद अब टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया पद से इस्तीफा

करुण नायर की तरह ये खिलाड़ी भी डिज़र्व करता है सेकंड चांस, लेकिन कोच गंभीर कभी नहीं देंगे टीम इंडिया में मौका

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो स्टार बल्लेबाज ने एशिया कप में हांगकांग से खेलने का किया फैसला
