Vignesh Puthur: पिता चलाते हैं ऑटो, क्रिकेट जर्नी नहीं रही है आसान, CSK के खिलाफ डेब्यू में ही दिखाया दम, कौन है विग्नेश पुथुर?

Vignesh Puthur: आईपीएल यानी होता है इंडियन प्रीमियर लीग, जिसे इंडियन पैसा लीग भी कहा जा सकता है क्योंकि यहां पर खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश जो होती है। आईपीएल का एक और नाम बनाया जा सकता है, इंडियन पहचान लीग… क्यों ना…. इस लीग ने अब तक के इतिहास में ना जानें कितनी ही प्रतिभा को तराशा जो है। हर सीजन किसी ना किसी छुपी हुई प्रतिभा को पहचान मिलती है। इसी तरह से इंडियन पहचान लीग के जरिए एक और प्रतिभा निखरकर सामने आयी है।

कौन है विग्नेश पुथुर?

जी हैं…आईपीएल 2025 का आगाज हुए अभी सिर्फ 2 दिन हुए हैं और एक जबरदस्त प्रतिभा हर किसी के सामने आ चुकी है। जहां रविवार की शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच राइवलरी हुई। चेन्नई के चेपॉक में खेले गए इस बड़े मैच में एक 24 साल के होनहार खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए रातों-रात ही पहचान बना ली। भले ही इस मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से हरा दिया। लेकिन मुंबई की तरफ से डेब्यू करने वाले विग्नेश पुथुर ने अपने आप को साबिता किया और हर किसी की जुबां पर चढ़ गए हैं।

अब फैंस जानना चाहते हैं कौन है ये विग्नेश पुथुर जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के 3 बड़े बल्लेबाजों को अपनी फिरकी की फांस में फंसा दिया। तो चलिए जानते हैं कौन है विग्नेश पुथुर….

ये भी पढ़े- IPL 2025: आईपीएल के इतिहास की वो 3 टीमें जिन्होंने अब तक बनाए हैं सबसे ज्यादा कप्तान

केरल के मलप्पुरम से रखते हैं नाता, पिता चलाते हैं ऑटो

विग्नेश पुथुर केरल से नाता रखते हैं। 24 साल के इस युवा होनहार लड़के का जन्म 2 मार्च 2001 को मलप्पुरम में हुआ। विग्नेश के पिता सुनील कुमार ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। और उनकी मां के.पी. बिंदू गृहिणी हैं। विग्नेश ने 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। जिसके बाद वो इस खेल को अपना करियर बनाने के लिए निकल पड़े। अपनी अलग ही बॉलिंग एक्शन के कारण उनकी पहचान जल्दी हो गई और लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिन बॉलर विग्नेश पुथुर को केरल क्रिकेट लीग की एलेप्पी रिपल्स की टीम में मौका मिल गया जहां उन्होंने पहले ही मैच में 2 विकेट लेकर सनसनी मचा दी।

मुंबई इंडियंस से खेलते हुए CSK के खिलाफ पहले मैच में झटके 3 विकेट

विग्नेश पुथुर को अब तक ना तो केरल राज्य की जूनियर और ना ही सीनियर टीम में मौका मिला है और वो सीधे अपनी अलग ही बॉलिंग एक्शन की वजह से आईपीएल के ऑक्शन में उतर गए। जहां उन्हें मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा और इसके बाद अब उन्हें पहले ही मैच में डेब्यू का मौका मिला। विग्नेश को सीधे डेब्यू नहीं मिला। लेकिन मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के स्थान पर विग्नेश को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया और उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 32 रन देकर चेन्नई सुपर किंग्स के 3 विकेट झटके। जिसमें ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट शामिल रहे।

विग्नेश ने चेपॉक स्टेडियम में अपनी फिरकी से ऐसा समां बांध दिया कि मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी जैसे लीजेंड खिलाड़ी ने उनकी पीठ थपछपायी और साथ ही उनके साथ धोनी ने बात की और उनका दिन बना दिया।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...