Home क्रिकेट IPL 2025 से पहले होगा बड़ा फेरबदल, RCB- MI समेत 5 फ्रेंचाइजी...

IPL 2025 से पहले होगा बड़ा फेरबदल, RCB- MI समेत 5 फ्रेंचाइजी बदलेंगी अपना कप्तान

1

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन शुरू होने में अभी 6 महीनों का समय बाकि है लेकिन आईपीएल 2025 का ऑक्शन (IPL 2025 Auction) अनुमानित तौर पर नवंबर के महीने में हो सकता है. इस बीच मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2025 ऑक्शन (IPL 2025 Auction) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस (MI) समेत 5 आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी अपनी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी देने में बड़ा फेरबदल कर सकती है.

IPL 2025

IPL 2025 ऑक्शन से पहले यह 5 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान

IPL 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल 2024 में कप्तानी की जिम्मेदारी फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis)करते हुए नजर आ रहे थे लेकिन अब फाफ डु प्लेसिस 40 वर्ष के हो गए है. ऐसे में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले अपने कप्तान के साथ मैदान पर उतरने का फैसला कर सकती है.

मुंबई इंडियंस

5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2024 के सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे है लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि फ्रेंचाइजी कोलकाता नाईट राइडर्स के चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अपने साथ जोड़ सकती है और उन्हें ही अगले सीजन से टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौप सकती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आईपीएल 2024 के सीजन में कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल (KL Rahul) निभा रहे थे लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी बतौर कप्तान उनके प्रदर्शन से काफी नाखुश थी. जिस कारण से ऐसा माना जा रहा है कि अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी भी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती है.

कोलकाता नाईट राइडर्स

आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन की चैंपियन टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की फ्रेंचाइजी आईपीएल के अगले सीजन से पहले टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से लेकर सूर्यकुमार यादव को प्रदान कर सकती है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रेंचाइजी फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को ट्रेड करके अपने फ्रेंचाइजी में शामिल कर सकती है.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आईपीएल समेत इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद अब यह तय है कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी भी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतर सकती है.