Homeक्रिकेटनामीबिया दौरे के लिए बोर्ड ने किया 24 सदस्यीय टीम का ऐलान,...

नामीबिया दौरे के लिए बोर्ड ने किया 24 सदस्यीय टीम का ऐलान, 23 वर्षीय स्टार बल्लेबाज को बनाया उप-कप्तान

Namibia Tour: भारतीय टीम एक तरफ इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में 18 साल के बाद टेस्ट सीरीज में जीत अर्जित करने के लिए खून- पसीना एक कर रही है. वहीं दूसरी तरफ उसी दौरान 24 भारतीय खिलाड़ी नामीबिया के दौरे पर जाएंगे. जिसके लिए बोर्ड ने हाल ही में आईपीएल के मेगा स्टार की अगुवाई में 24 सदस्यीय दल का चयन किया है. वहीं अब बोर्ड ने टीम के उप-कप्तान के तौर पर 23 वर्षीय स्टार बल्लेबाज को उप-कप्तान के रूप में नियुक्त कर दिया है.

रियान पराग कप्तान तो 23 वर्षीय डेनिश दास को मिली उप-कप्तानी

21 जून से असम की टीम को नामीबिया (Namibia) के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. जिसके लिए हाल ही में असम क्रिकेट बोर्ड ने 24 सदस्यीय दल का चयन किया है. जिसमें बोर्ड ने टीम के कप्तान के तौर पर रियान पराग को जिम्मेदारी दी है. वहीं बोर्ड ने टीम के उप-कप्तान के तौर पर डेनिश दास (Denish Das) को जिम्मेदारी मिली है. डेनिश दास की बात करें तो उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में अब तक 14 फर्स्ट क्लास, 22 लिस्ट ए और 29 टी20 मैच खेले है. जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.

https://twitter.com/Khel_Samachar35/status/1934265169389244464

यह भी पढ़े: लीड्स टेस्ट से पहला टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए चोटिल, खेलने पर बना सस्पेंस

नामीबिया दौरे के लिए असम की 24 सदस्यीय टीम

रियान पराग (कप्तान), डेनिश दास, प्रद्युन सैकिया, राहुल हजारिका, ऋषव दास, सिबसंकर रॉय, सुभम मंडल, आकाश सेनगुप्ता, अमलानज्योति दास, कुणाल सरमा, मृण्मय दत्ता, परवेज मुसरफ, स्वरूपम पुरकायस्थ, अभिषेक ठाकुरी (विकेटकीपर), अनुराग तालुकदार (विकेटकीपर), रूहीनंदन पेगु (विकेटकीपर), सुमित घाडिगांवकर (विकेटकीपर), अविनोव चौधरी, भार्गव दत्ता, दर्शन राजबोंगशी, दीपज्योति सैकिया, मुख्तार हुसैन, राहुल सिंह, सिद्धार्थ सरमाह

यह भी पढ़े: गौतम गंभीर नहीं लौटे इंग्लैंड, तो पहले टेस्ट में ये दिग्गज संभालेगा हेड कोच की जिम्मेदारी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular