नामीबिया दौरे के लिए बोर्ड ने किया 24 सदस्यीय दल का ऐलान, रियान पराग को मिली टीम की कमान

Namibia Tour: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए BCCI ने 18 सदस्यीय दल का चयन किया है. जहां टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी करने का मौका शुभमन गिल (Shubman Gill) को प्रदान की गई है. वहीं दूसरी तरफ अब बोर्ड ने हाल ही में नामीबिया दौरे के लिए 24 सदस्यीय दल का चयन किया है. जिसमें बोर्ड ने टीम की कप्तानी करने का जिम्मा रियान पराग (Riyan Parag) को प्रदान किया है.

21 जून से शुरू होगा नामीबिया दौरा

असम क्रिकेट बोर्ड और नामीबिया क्रिकेट बोर्ड ने साथ में 21 जून से 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने का फैसला किया है. दोनों टीमें 21 जून से लेकर 29 जून के बीच में अपने मुकाबले खेलेगी. नामीबिया दौरे (Namibia Tour) की बात करें तो इस दौरान असम क्रिकेट बोर्ड ने अपने टीम स्क्वॉड में 24 सदस्यीय दल का चयन किया है. 24 सदस्यीय दल को देखें तो उसमें बोर्ड ने आईपीएल (IPL) में खेलने वाले केवल 1 खिलाड़ी को दल में शामिल किया है.

यह भी पढ़े: इंग्लैंड दौरे के लिए बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज को सौंपी गई कमान

असम की कप्तानी करते नजर आएंगे रियान पराग

असम क्रिकेट बोर्ड ने नामीबिया दौरे (Namibia Tour) के लिए अपनी टीम की कप्तानी करने का जिम्मा रियान पराग (Riyan Parag) को दिया है. रियान पराग की बात करें तो बोर्ड ने उन्हें टीम की कप्तानी करने का मौका इसलिए दिया है क्योंकि रियान ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिनके पास टीम में आईपीएल और इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का अनुभव है.

नामीबिया दौरे के लिए असम की 24 सदस्यीय टीम

रियान पराग (कप्तान), डेनिश दास, प्रद्युन सैकिया, राहुल हजारिका, ऋषव दास, सिबसंकर रॉय, सुभम मंडल, आकाश सेनगुप्ता, अमलानज्योति दास, कुणाल सरमा, मृण्मय दत्ता, परवेज मुसरफ, स्वरूपम पुरकायस्थ, अभिषेक ठाकुरी, अनुराग तालुकदार, रूहीनंदन पेगु, सुमित घाडिगांवकर, अविनोव चौधरी, भार्गव दत्ता, दर्शन राजबोंगशी, दीपज्योति सैकिया, मुख्तार हुसैन, राहुल सिंह, सिद्धार्थ सरमाह

यह भी पढ़े: लीड्स टेस्ट से पहला टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए चोटिल, खेलने पर बना सस्पेंस

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...