न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम का हुआ ऐलान, मुकेश-आकाश दीप को मौका, तो 40 वर्षीय दिग्गज को मिली कप्तानी

New Zealand: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच में 16 अक्टूबर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जिसके लिए सेलेक्शन कमेटी ने अब तक टीम स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है. इसी बीच न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले टीम का ऐलान हुआ है. जिसमें तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) और आकाश दीप (Akash Deep) को मौका मिला है वहीं टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी 40 वर्षीय दिग्गज को प्रदान की गई है.

अभिमन्यु ईश्वरन की जगह अनुस्तुप मजूमदार बने कप्तान

New Zealand

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के पिछले सीजन तक बंगाल की कप्तानी मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) कर रहे थे लेकिन अब बोर्ड ने टीम की कप्तानी दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में शतक पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) को न देकर बंगाल के दिग्गज बल्लेबाज अनुस्तुप मजूमदार (Anustup Majumdar) को प्रदान की है. अनुस्तुप मजूमदार की बात करें तो उन्होंने बंगाल के लिए अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी.

यह भी पढ़े: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम का हुआ ऐलान, विराट-ऋषभ को नहीं मिला मौका, तो 27 वर्षीय स्टार बल्लेबाज को मिली कप्तानी

रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ बंगाल की टीम का चयन

रणजी ट्रॉफी 2024-25 (Ranji Trophy 2024-25) के संस्करण के पहले दो राउंड के मुकाबले के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल ने 19 सदस्यीय टीम स्क्वॉड का ऐलान किया है. 19 सदस्यीय टीम स्क्वॉड में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल (CAB) ने टीम इंडिया (Team India) के लिए मौजूदा समय में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे मुकेश कुमार और आकाश दीप को मौका दिया है.

मोहम्मद शमी नहीं हुए टीम में शामिल

टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जो पिछले 1 साल से अपनी एंकल इंजरी से ग्रस्त है. उनको लेकर यह रिपोर्ट्स आ रही थी कि मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम के लिए कुछ मुकाबले में भाग लेंगे लेकिन वो अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए है. जिस कारण से शमी को रणजी ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण के पहले दो मुकाबले के लिए उन्हें टीम स्क्वॉड में मौका नहीं मिला है.

रणजी ट्रॉफी 2024 के बंगाल की 19 सदस्यीय टीम स्क्वॉड

अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, सुदीप चटर्जी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज जयसवाल, मोहम्मद। कैफ, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, युधाजीत गुहा, रोहित कुमार और रिशव विवेक

यह भी पढ़े: बांग्लादेश टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते वर्ल्ड चैंपियन ऑलराउंडर हुआ बाहर

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Prem Kant Jha

मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप jhaa8954@gmail.com पर मेल पर सकते है.

Prem Kant Jha के अन्य लेख

बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, पिछले वर्ल्ड कप के हीरो को बनाया अपना कप्तान

एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) को लेकर उत्साह...

लखनऊ टी20I से पहले टीम इंडिया में बदलाव, कोच गंभीर ने इन 2 खिलाड़ियों की दिया वापसी का मौका

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के बीच में इस समय 5 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया ने क...