Homeक्रिकेट14 साल पहले इस टीम में शामिल हुए थे संजू सैमसन, लेकिन...

14 साल पहले इस टीम में शामिल हुए थे संजू सैमसन, लेकिन 2026 में करेंगे डेब्यू

Sanju Samson: टीम इंडिया (Team India) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड हो रहे है. संजू सैमसन कभी एशिया कप में अपनी जगह तो कभी आईपीएल से जुड़ी खबरों को लेकर मीडिया में सुर्खियां बतौर रहे है.

इसी कड़ी में संजू सैमसन को लेकर एक और खबर सामने निकल रही है. जिसके अनुसार संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 14 साल पहले जिस टीम के साथ अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. साल 2026 में वो उसी टीम के खिलाफ अपना डेब्यू करते हुए नजर आएंगे. अगर आप भी इस खबर को विस्तार से जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है.

KKR में शामिल हो सकते है संजू सैमसन

संजू सैमसन (Sanju Samson) जिन्होंने आईपीएल में अब तक केवल दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए मुकाबले खेले है. उनको लेकर बीते कुछ समय से खबर आ रही है कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़कर अन्य फ्रेंचाइजी के साथ जा सकते है. ऐसे में अब खबर है कि संजू सैमसन आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम में शामिल हो सकते है.

यह भी पढ़े: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, दिग्गज ऑलराउंडर की मौत से सदमे में भारतीय फैंस

साल 2012 में KKR ने दिया था पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट

संजू सैमसन (Sanju Samson) जिन्हें आईपीएल में अपना डेब्यू मुकाबला साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए खेलने का मौका मिला था. उन्हें उससे एक वर्ष पहले आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम की तरफ से पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला था लेकिन उस वर्ष उन्हें कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टीम के लिए एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया था.

यह भी पढ़े: शोक में डूबा क्रिकेट जगत, वर्ल्ड कप जितवाने वाले दिग्गज की मौत से सदमें में देश

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular