IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हाल 2025 के सीज में बेहाल नजर आ रहा है। पीली जर्सी वाली टीम को एक के बाद एक लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन के पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार 4 हार मिली है। इन हार से मुश्किल में दिख रही चेन्नई सुपर किंग्स ने अचानक ही गुरुवार को अपनी टीम का कप्तान ही बदल डाला है।

CSK Team
IPL 2025

चेन्नई सुपर किंग्स ने बीच सीजन में बदल डाला अपनी टीम का कप्तान

जी हां…. आईपीएल के 18वे सीजन के बीच सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तानी में बदलाव कर दिया है। जहां अब टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में नहीं होगी और टीम के लिए पूर्व दिग्गज कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी कप्तान बन चुके हैं। टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला टीम के रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद लिया है। अब टीम एक बार फिर से एमएस धोनी की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएगी।

ये भी पढ़े-IPL Mega Auction 2025: 3 अनकैप्ड खिलाड़ी जिन पर आईपीएल नीलामी के पहले दिन लगी सबसे बड़ी बोली

ऋतुराज गायकवाड़ को लगी कोहनी में चोट, पूरे टूर्नामेंट से बाहर

CSK के लिए 2024 के साल में नए कप्तान बनाए गए ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी कोहनी में चोट लगी है। जिसके बाद कप्तान ऋतुराज को पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा है। सीएसके के कप्तान के बाहर होने की पुष्टी टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की है। उन्होंने इस बारे में बताया। कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाले मैच से ठीक पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद धोनी को कप्तानी सौंप दी गई है।

महेंद्र सिंह धोनी बने टीम के कप्तान, 683 दिन बाद संभालेंगे कमान

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पूरे 683 दिनों के बाद कप्तान बने हैं। उन्होंने चेन्नई की टीम को अपनी कप्तानी में 5 बार खिताब दिलाया है। धोनी ने आखिरी बार 2023 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कप्तानी की थी। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब अपने नाम किया था। वो अब फिर से टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने को तैयार है।