
IPL 2026 Auction: हर साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों के लिए एक उत्सव होती है।
हर साल की तरह, BCCI आईपीएल 2026 सीजन में वो पल लेकर आ रही है जहां टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी, पुराने चेहरों को रिलीज करेंगी और नए सितारों को मौका देंगी।
आइए जानें इस लेख में, चलिए हमारे साथ IPL 2026 की नीलामी की तारीख, स्थान और इसे मुफ़्त में देखने के आसान तरीकों पर संक्षेप में चर्चा करें।
IPL 2026 Auction: नीलामी कब और कहाँ होगी?
क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय महाकुम्भ का दौर चल रही शायद इसी वजह से अभी तक BCCI या IPL की ओर से आधिकारिक रूप से तारीख और स्थान की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन स्पोर्ट्स मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के पैटर्न के आधार पर विशेसग्यों द्वारा कुछ अनुमान लगाए जा रहे हैं।
IPL 2026 Auction: संभावित जानकारी (Expected Details)
- IPL 2025 मेगा ऑक्शन 24–25 नवंबर 2024 को जेद्दाह (सऊदी अरब) में हुआ था।
- माना जा रहा है कि IPL 2026 मिनी ऑक्शन इस साल 21 दिसंबर 2025 को मुंबई में आयोजित किया जा सकता है।
- चूंकि यह एक मिनी ऑक्शन होने की संभावना है, इसलिए इसमें केवल कुछ स्लॉट भरे जाएंगे और पूरी टीमों का पुनर्गठन नहीं होगा।
👉 संभावित तारीख: 21 दिसंबर 2025
👉 संभावित स्थान: मुंबई, भारत
आईपीएल 2026 की ऑक्शन पर आधिकारिक तारीख और स्थान की पुष्टि के बाद हम यहाँ पर अपडेट कर देंगे हालांकी आप आईपीएल की वेबसाइट IPLT20.COM पर चेक कर सकते हैं।
IPL 2026 Auction Live कैसे देखें (फ्री या कम खर्च में)
नीलामी को लाइव देखने के कई कानूनी तरीके हैं। आइए जानते हैं किन प्लेटफॉर्म्स पर आप इसे देख सकते हैं और कहाँ फ्री में स्ट्रीमिंग की जा सकती है।
पिछले साल स्ट्रीमिंग
- IPL 2025 Auction का प्रसारण Star Sports (टीवी) पर और JioCinema (मोबाइल/वेब) पर हुआ था।
- Jio Cinema ने कई यूज़र्स के लिए यह स्ट्रीम फ्री उपलब्ध कराई थी।
- भारत के बाहर अमेरिका में Willow TV और इंग्लैंड में Sky Sports जैसे नेटवर्क ने कवरेज दी थी।
- 2025 से रिलायंस-डिज़्नी के मर्ज के बाद माना जा रहा है कि स्ट्रीमिंग मॉडल “हाइब्रिड” होगा — यानी कुछ हिस्सा फ्री और बाकी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर।
IPL 2026 नीलामी देखने के प्रमुख तरीके
माध्यम | कहाँ देखें | फ्री में देखने का तरीका | ध्यान देने योग्य बातें |
JioCinema / JioHotstar | भारत में आधिकारिक ऐप या वेबसाइट | पिछले साल पूरी नीलामी फ्री थी; इस साल भी शुरुआती हिस्सा फ्री मिल सकता है | हाइब्रिड मॉडल आने की संभावना |
Star Sports (टीवी) | DTH या केबल पर | अगर आपके पैकेज में Star Sports चैनल है तो कोई अतिरिक्त खर्च नहीं | सभी चैनलों पर प्रसारण न हो |
विदेशों में OTT/TV चैनल | Willow TV (US), Sky Sports (UK) आदि | कुछ ट्रायल या फ्री ऑफर मिल सकते हैं | हर देश में अधिकार अलग-अलग |
VPN का उपयोग | भारत से स्ट्रीम एक्सेस करने के लिए | अगर आपके देश में फ्री उपलब्ध नहीं है | यह तरीका केवल शर्तों के अनुसार करें |
YouTube / IPL Official | नीलामी के बाद हाइलाइट्स | यदि लाइव मिस हो जाए तो | पूरा लाइव कवरेज नहीं मिलता |
फ्री में नीलामी देखने के लिए तैयारी कैसे करें
- JioCinema / Hotstar ऐप पहले से इंस्टॉल करें।
- IPL के सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें।
- अपने DTH पैकेज में Star Sports चैनल चेक करें।
- नीलामी के दिन दोपहर से पहले लॉग-इन कर लें।
- अगर बाहर हैं, तो वैध VPN के जरिए भारतीय सर्वर से कनेक्ट करें।
जरूरी बातें
- फ्री स्ट्रीमिंग हर यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती।
- कुछ देशों में क्षेत्रीय प्रतिबंध लागू रहेंगे।
- नीलामी की लाइव कवरेज हमेशा मैचों जैसी नहीं होती — अलग अधिकार होते हैं।
आधिकारिक घोषणा के बिना किसी भी तारीख या स्थान को निश्चित न मानें।
निष्कर्ष
IPL 2026 की नीलामी एक बार फिर रोमांच से भरा आयोजन होगी। हर फैन को इंतज़ार रहेगा कि कौन-कौन से खिलाड़ी नई जर्सी पहनेंगे।
अगर आप इसे फ्री में देखना चाहते हैं तो JioCinema या Star Sports पर नज़र बनाए रखें — और जैसे ही BCCI आधिकारिक तारीख घोषित करे, अपने कैलेंडर में मार्क कर लें।
यह भी पढ़े- ICC Champions Trophy के बाद रोहित शर्मा नहीं होंगे कप्तान! नए वनडे कप्तान की रेस में होंगे ये 3 खिलाड़ी