IPL 2025: क्या संजू और द्रविड़ के रिश्तों में खटास? क्या राजस्थान रॉयल्स में नहीं है सबकुछ सही? खुद कोच ने तोड़ी चुप्पी

IPL 2025 Sanju Samson-Rahul Dravid: आईपीएल के इतिहास की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को अपने दूसरे खिताब का इंतजार है। इस टीम ने 2008 के बाद से अब तक कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। राजस्थान रॉयल्स ने इस बार फिर से जीत के सपने को लिए हुए राहुल द्रविड़ को अपने पाले में जोड़ा। इस महान खिलाड़ी और दिग्गज कोच को राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच बनाया गया। लेकिन स्थिति में इस बार तो कोई सुधार नहीं है और रॉयल्स की टीम अपने शुरुआती 7 में से 5 मैच गंवा चुकी है और सिर्फ 2 में जीत मिली है।

क्या संजू औरर द्रविड़ के बीच है कोई अनबन?

राजस्थान रॉयल्स की इस लगातार मिल रही असफलता के बीच उन 2 शख्स में अनबन की खबरें हैं जो गुरु-शिष्य रहे हैं। एक ऐसा खिलाड़ी जिसके करियर को उभारने में जिस गुरु का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यानी राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन। जी हां… दोस्तों… राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और कप्तान संजू सैमसन के बीच सबकुछ सही नहीं होने की खबरें चरम पर है। लेकिन इसी बीच राहुल द्रविड़ ने इस लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

ये भी पढ़े-Sanju Samson: संजू की सुनामी में तबाह हुए कईं रिकॉर्ड्स, जानें संजू सैमसन ने एक पारी ने बना डाले कितने रिकॉर्ड?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर के लिए क्यों अलग-थलक दिखे संजू?

राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मैच मे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाई मैच के बाद सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। टीम की इस सीजन की ये पांचवीं हार रही। हेड कोच कोच राहुल द्रविड़ को सपोर्ट स्टाफ और कुछ प्लेयर्स के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। लेकिन हेड कोच जिस वक्त सुपर ओवर के लिए राजस्थान के बल्लेबाजों का चयन कर रहे थे उस समय कप्तान संजू सैमसन ग्रुप से अलग होते दिखाई दिए थे। ये वाकई में हैरान करने वाला नजारा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हुआ। और अफवाहें उड़ रही हैं कि राहुल द्रविड़ के साथ संजू सैमसन की अनबन हो गई है। तरह की अफवाहों को लेकर द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता इस तरह की रिपोर्ट्स कहां से सामने आ रही हैं। संजू और मैं दोनों ही एक पेज पर हैं।

राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, सैमसन हैं हमारी टीम का खास हिस्सा

इसके बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, सैमसन हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं और वह हर फैसले और बातचीत में शामिल रहते हैं। कभी-कभार जब आप हारते हैं या फिर चीजों हमारे प्लान के हिसाब से नहीं जाती है, तो हमको प्रदर्शन को लेकर आलोचना झेलनी पड़ती है। हालांकि, इन तमाम तरह की अफवाहों को हम कुछ नहीं कर सकते हैं। टीम स्प्रिट काफी अच्छी है और मैं इन प्लेयर्स की एफर्ट से काफी प्रभावित हूं। जो चीज कई लोग नहीं समझते हैं वह यह है कि अच्छा प्रदर्शन ना करने पर खिलाड़ियों को ही सबसे ज्यादा बुरा लगता है।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...