
ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 पॉइंट्स टेबल: इंदौर, सोमवार ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
कप्तान लौरा वोलवार्ट की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तालिका में बड़ी छलांग लगाई। वहीं, भारत ने लगातार दो जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान कायम रखा है, जबकि पाकिस्तान दो मैचों में हार के बाद सबसे नीचे है।
तजमिन ब्रिट्स का शतक, स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड टूटा
दक्षिण अफ्रीका की ओपनर तजमिन ब्रिट्स ने इस साल का अपना पांचवां शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत की स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2024 और 2025 में चार-चार शतक लगाए थे।
ब्रिट्स की शानदार बल्लेबाजी ने दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं गेंदबाजी में नॉन्कुलुलेको म्लाबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की मध्यक्रम बल्लेबाज सोफी डिवाइन (85) और ब्रूक हॉलिडे (45) के विकेट झटके, जिससे कीवी टीम 250 रन से पहले ही सिमट गई।
पॉइंट्स टेबल (7 अक्टूबर 2025 तक)
टीम | मैच | जीते | हारे | एनआर | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.515 |
ऑस्ट्रेलिया | 2 | 1 | 0 | 1 | 3 | +1.780 |
इंग्लैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +3.773 |
बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +1.623 |
दक्षिण अफ्रीका | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -1.424 |
श्रीलंका | 2 | 0 | 1 | 1 | 1 | -1.255 |
न्यूजीलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.463 |
पाकिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.777 |
कप्तानों की प्रतिक्रियाएं
लौरा वोलवार्ट (दक्षिण अफ्रीका कप्तान):
“यह शानदार वापसी है। हमें पता था कि हम ऐसा प्रदर्शन कर सकते हैं। पहली हार को पीछे छोड़ते हुए आज जिस तरह से टीम ने खेल दिखाया, उस पर हमें गर्व है।”
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड कप्तान):
“हमने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बीच में लगातार विकेट खोने से लय बिगड़ गई। यह पिच 270-280 के स्कोर की थी, लेकिन हम उस तक नहीं पहुंच पाए। दक्षिण अफ्रीका को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए श्रेय देना होगा।”
विश्लेषण
भारत की टीम अब तक टूर्नामेंट में सबसे संतुलित नजर आ रही है। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की जोड़ी ने लगातार दो मैचों में टीम को जीत दिलाई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम को अब अपने अगले मुकाबलों में वापसी करने की सख्त जरूरत है, वरना सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना तय है।
यह भी पढ़े- ICC Champions Trophy के बाद रोहित शर्मा नहीं होंगे कप्तान! नए वनडे कप्तान की रेस में होंगे ये 3 खिलाड़ी