Home क्रिकेट मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए बेन स्टोक्स! अगले सीजन के...

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए बेन स्टोक्स! अगले सीजन के लिए मिल सकती है टीम की कप्तानी

303

Ben Stokes: इंग्लैंड टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में टॉप पर आने वाले बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 के बाद से ही फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन अब बहुत जल्द वह फिर से फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते दिखाई दे सकते हैं और वह इस बार मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिख सकते हैं। हालांकि सिर्फ खेलते ही नहीं बल्कि कप्तानी करते भी दिखाई दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा मामला क्या है और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में क्या बदलाव हो सकते हैं।

Ben Stokes mi cape town

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं Ben Stokes

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई केप टाउन के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं, जोकि साउथ अफ्रीका T20 लीग की फ्रेंचाइजी है। रिपोर्ट्स के अनुसार बेन स्टोक्स SA20 2025 में एमआई केप टाउन के लिए खेल सकते हैं और साथ ही साथ इस टीम को लीड भी कर सकते हैं।

हालांकि अभी तक यह बात आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन हाल ही में एमआई केप टाउन ने अपने पूर्व कप्तान समेत कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिस वजह से ऐसा होने के काफी आसार हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में विराट कोहली फिर बनेंगे RCB के कप्तान, फाफ, मैक्सवेल होंगे रिलीज, इस स्टार खिलाड़ी की सालों बाद होगी एंट्री

हाल ही में एमआई केप टाउन ने किया था कप्तान समेत 13 खिलाड़ियों को रिलीज

दरअसल, एमआई केप टाउन के लिए SA20 2024 बेहद ही खराब रहा था। चूंकि उस दौरान किरोन पोलार्ड की कप्तानी में यह टीम 10 में से सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी थी और अंक तालिका में सबसे नीचे थी। इस वजह से हाल ही में मैनेजमेन्ट ने कप्तान समेत 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिनमें कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, ओली स्टोन, ब्यूरन हेंड्रिक्स, डुआने जेनसन, ग्रांट रूलोफसेन, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम बैंटन, क्रिस बेंजामिन और निलन वैन हीरडेन शामिल हैं।

बताते चलें कि दक्षिण अफ्रीका के SA20 टूर्नामेंट का तीसरा सीज़न यानी SA20 2025 9 जनवरी से 8 फरवरी तक खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि एमआई केप टाउन इस सीजन कैसा प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने लिया बड़ा फैसला, कप्तान समेत 13 खिलाड़ियों को किया रिलीज