HomeZIM vs INDक्रिकेट जगत में पसरा मातम, दिग्गज की मौत से सदमें में स्टार...

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, दिग्गज की मौत से सदमें में स्टार खिलाड़ी

Star Player: टीम इंडिया और ज़िम्बाब्वे (IND vs ZIM T20I Series) के बीच में इस समय 3 टी20I मैचों की सीरीज खेली जा रही है. 3 टी20I मैचों की सीरीज के दौरान अब तक 2 मुकाबले खेले जा चूके है. जिसमें से टीम इंडिया ने दोनों मैचों में जीत अर्जित करके सीरीज को अपने नाम कर लिया है. इसी बीच लेकिन क्रिकेट जगत को काफी बड़ा झटका लगा है क्योंकि दिग्गज क्रिकेटर की मौत के बाद अब दोनों ही टीमों के स्टार खिलाड़ी सदमें है. अगर आप भी जानना चाहते है कि किस दिग्गज की मौत से क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है.

ज़िम्बाब्वे के वाइस प्रेजिडेंट सिल्वेस्टर मात्शाका की मौत से पसरा मातम

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट सिल्वेस्टर मात्शाका (Sylvester Matshaka) का निधन हो गया है, जिससे पूरे देश के साथ-साथ क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन की खबर सामने आते ही खिलाड़ियों, अधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने गहरा दुख व्यक्त किया. सिल्वेस्टर मात्शाका लंबे समय से ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके निधन से बोर्ड को एक बड़ी क्षति पहुंची है और क्रिकेट समुदाय उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है.

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने जताया शोक, योगदान को हमेशा रखा जाएगा याद

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सिल्वेस्टर मात्शाका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें खेल के प्रति समर्पित प्रशासक बताया. बोर्ड ने कहा कि मात्शाका ने क्रिकेट के विकास और प्रशासन को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया. उनके नेतृत्व और अनुभव से ज़िम्बाब्वे क्रिकेट को कई महत्वपूर्ण फैसलों में दिशा मिली। उनके निधन से बोर्ड ने एक अनुभवी और सम्मानित सदस्य खो दिया है. क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

यह भी पढ़े: मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? यहां जानें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular