Homeक्रिकेटपाकिस्तान के खिलाफ T20I मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान, RCB...

पाकिस्तान के खिलाफ T20I मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान, RCB के स्टार प्लेयर को चुना गया उप-कप्तान

Team India: टीम इंडिया (Team India) के स्टार खिलाड़ी इस समय आईपीएल में अपनी- अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे है. वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई ने जून के महीने में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20I मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

बीसीसीआई (BCCI) ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20I मुकाबले के लिए टीम इंडिया के दल में 15 खिलाड़ियों को मौका दिया है. वहीं बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के उप-कप्तान के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार प्लेयर को चुना है.

14 जून को पाकिस्तान के साथ T20I मैच खेलेगी टीम इंडिया

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन समाप्त होने के बाद टीम इंडिया की महिला टीम 14 जून 2026 को इंग्लैंड के बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इससे पहले इंडिया और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच आखिरी बार कोई भी टी20I मुकाबला साल 2026 के फरवरी महीने में कोलंबो में खेला गया था. ऐसे में इस मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने लगभग 1 महीने पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़े: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

RCB के स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना को चुना गया उप-कप्तान

आईपीएल के बजाए WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के लिए उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है. ऐसे में 14 जून को पाकिस्तान (Ind vs Pak) के खिलाफ होने वाले T20I मैच में भी टीम इंडिया की उप-कप्तानी स्मृति मंधाना ही करते हुए नजर आएगी. वहीं टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के पास होगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

यह भी पढ़े: 14 जून से शुरू इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular