IPL Match Today 21th April 2026: आज (21 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन का 31वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals) के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के आखिरी मुकाबले की बात करें तो सनराइज़र्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स (SRH VS CSK) को 10 रनों से मात दी थी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB VS DC) को 6 विकेटों से मात देकर अपना मुकाबला जीता था.
ऐसे में आज (21 अप्रैल) को राजीव गाँधी स्टेडियम, हैदराबाद में होने वाले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals) के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. ऐसे में आइए जानते है कि सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (IPL Match Today 21th April 2026) के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
SRH VS DC: Head to Head Record
सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH VS DC) के बीच में अब तक आईपीएल इतिहास में 26 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से सनराइज़र्स हैदराबाद ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले अपने नाम किए है. वहीं 1 मुकाबला इस दौरान बेनतीजा रहा है.
आईपीएल 2025 के सीजन में सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals) के बीच में 2 मुकाबले खेले गए थे. जिसमें से एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ. वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को मात दी थी.
SRH VS DC: Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report
आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है लेकिन हाई स्कोरिंग वेन्यू होने के बावजूद इस मैदान पर रन चेस करना आसान नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस मैदान पर खेले गए पिछले 5 टी20 मुक़ाबलों में से 4 मुक़ाबलों में रन डिफेंड करना सफल रहा है. ऐसे में सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals) के बीच होने वाले मुकाबले में भी टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते है.
SRH VS DC: IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सीजन का 31वां मुकाबला जो सनराइज़र्स हैदरबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH VS DC) के बीच में खेला जाएगा. उसे आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT पर JioHotstar पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं.
यह भी पढ़े: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
SRH vs DC, IPL 2026: Player to Watch Out For
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम से तरफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स की तो केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर- लियाम लिविंगस्टोन
SRH vs DC Today’s Match Prediction
सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले के मैच प्रेडिक्शन की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट मानी जा रही है.
SRH vs DC Match Prediction, SRH vs DC Pitch Report, Today’s Match SRH vs DC, IPL 2026, SRH vs DC Prediction, SRH vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals
यह भी पढ़े: IPL में नहीं मिला खेलने का मौका, तो इस तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान
