Homeक्रिकेटक्रिकेट जगत में पसरा मातम, IPL 2026 के बीच इस दिग्गज का...

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, IPL 2026 के बीच इस दिग्गज का हुआ निधन

IPL 2026: इस समय पूरे देश में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का खूमार चढ़ा हुआ है. एक तरफ जहां क्रिकेट समर्थक और खिलाड़ियों का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है. वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट की जानी-मानी हस्ती ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अगर आप भी जानना चाहते है कि किस दिग्गज की मौत से क्रिकेट जगत में मातम पसरा हुआ है तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा.

वरिष्ठ खेल पत्रकार संतोष सूरी के निधन से खेल जगत में मातम

शनिवार को वरिष्ठ खेल पत्रकार एवं अंग्रेजी दैनिक ‘’टाइम ऑफ इंडिया’’ लखनऊ के पूर्व खेल संपादक संतोष सूरी (Santosh Suri) का निधन हो गया। संतोष सूरी को शनिवार की सुबहर अचानक से सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। संतोष सूरी उत्तर प्रदेश क्रिकेट में जाना-पहनाचा नाम थे.

यह भी पढ़े: IPL के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, जल्द बनेंगे चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर

संतोष सूरी ने क्रिकेट को ही दी अपनी पूरी जिंदगी

जर्मनी के बर्लिन में 1958 में संतोष सूरी का जन्म हुआ था. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में पत्रकारिकता की पढ़ाई की. हालांकि, गुजरात के जामनगर और पंजाब के पटियाला में भी उन्होंने काफी समय गुजारा, लेकिन अंतिम सांस उन्होंने लखनऊ में लीं। सूरी को पत्रकारिता के अलावा क्रिकेट से काफी प्रेम था। वह न सिर्फ क्रिकेट को बतौर पत्रकार कवर करते थे बल्कि समय मिलते ही खेलने के लिए भी उत्सुक रहते थे.

यह भी पढ़े: आज आईपीएल में किसका मुकाबला?

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular