Homeक्रिकेटBAN VS PAK 3RD ODI LIVE: सीरीज जीतने के मकसद से उतरेगी...

BAN VS PAK 3RD ODI LIVE: सीरीज जीतने के मकसद से उतरेगी पाकिस्तान और बांग्लादेश, जानें कैसा रहेगा ढाका में पिच और मौसम का हाल?

BAN VS PAK 3RD ODI LIVE: बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN VS PAK) के बीच में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 मार्च को ढाका के मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:45 पर शुरू होगा.  सीरीज में हुए पहले 2 मुकाबलों के बाद श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. ऐसे में आज के मुकाबले में जीत हासिल करके पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम वनडे सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. 

अगर आप भी जानना चाहते है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN VS PAK) के बीच होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले के लिए पिच और मौसम का हाल कैसा रहेगा? तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए. 

बांग्लादेश के पास है इतिहास रचने का मौका 

15 मार्च को बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN VS PAK) के बीच होने वाले वनडे मुकाबले में जीत दर्ज करके बांग्लादेश के पास पाकिस्तान के खिलाफ अपने इतिहास में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का मौका है. बांग्लादेश की बात करें तो पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद दूसरे मुकाबले में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. ऐसे में बांग्लादेश के लिए तीसरे वनडे मुकाबले में जीत हासिल करना इतना आसान नहीं होगा. 

यह भी पढ़े: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, एक भी शतक न लगाने वाले फ्लॉप खिलाड़ी को बनाया कप्तान

BAN VS PAK 3RD ODI: पिच रिपोर्ट

ढाका के मैदान पर होने वाले बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN VS PAK) के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के लिए शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर मौजूद पिच की बात करें तो यहाँ की पिच अक्सर गेंदबाजों के लिए मददगार है.पहले दो वनडे  मुकाबलों में बॉल थोड़ा फंसकर बल्ले पर आती दिखाई दी है। जिस कारण से पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 218 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग में औसत स्कोर 186 रन है।

पाकिस्तान के साथ अब तक कुछ ऐसा रहा है बांग्लादेश का प्रदर्शन 

पाकिस्तान और बांग्लादेश (BAN VS PAK) के बीच में अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 35 वनडे मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है. वहीं बांग्लादेश की टीम केवल 6 मुकाबलों में जीत अर्जित कर पाने में सफल रही है. ऐसे में अब आज के मुकाबले में फेवरेट की बात करें तो पाकिस्तान के इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की आशंका काफी अधिक है.

बारिश बिगाड़ सकती है पूरा खेल

पहले और दूसरे वनडे मुकाबले की तरह ही तीसरे वनडे में भी बारिश होने की आशंका है। एक्यूवेदर के अनुसार, दिन के समय तेज बारिश हो सकती है और ज्यादतर समय मैदान के चारों ओर काले बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में यह देखने लायक बात होगी कि बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN VS PAK) के बीच में होने वाला तीसरा वनडे मुकाबला बारिश से बाधित होता है या नहीं?

BAN vs PAK 3rd ODI: Where to Watch?

बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN VS PAK) के बीच में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले को आप भारत में फैन कोड (FAN CODE) के प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. वहीं अगर आपके पास फैन कोड का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप इस वनडे मुकाबले का आनंद नहीं ले पाएंगे.

BAN vs PAK 3rd ODI: Player to Watch Out For

बांग्लादेश और पाकिस्तान (BAN VS PAK) के बीच में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम से नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज और रिशद हुसैन स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें पाकिस्तान की टीम की तरफ से माज सदाकत, सलमान अली आगा और हारिस रऊफ अपने प्रदर्शन से पाकिस्तान को वनडे सीरीज में जीत दर्ज कर सकते हैं।

Bangladesh vs Pakistan 3rd ODI Probable Playing XI

Bangladesh 3rd ODI Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजीद हसन, नाजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा

Pakistan 3rd ODI Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा,साद मसूद, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मुहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

यह भी पढ़े: आईपीएल 2026 के लिए RCB का शेड्यूल हुआ जारी, इन- इन टीमों से खेलेगी अपने मुकाबले


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular