WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तानी को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया | स्क्वॉड की पूरी जानकारी

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा और साहसिक फैसला लेते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है और उससे पहले यह फैसला फ्रेंचाइज़ी के भविष्य की दिशा तय करता नजर आ रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। अब जेमिमा रोड्रिग्स आगामी WPL 2026 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी। इससे पहले लगातार तीन सीजन तक ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग टीम की कप्तान थीं।

मेग लैनिंग युग का अंत

मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और तीनों सीजन फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, टीम एक भी बार खिताब जीतने में सफल नहीं हो सकी। WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया, जिसके बाद कप्तानी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

अब फ्रेंचाइज़ी ने भरोसा जताया है भारत की युवा और अनुभवी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स पर, जो लंबे समय से टीम का अहम हिस्सा रही हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स का WPL करियर

जेमिमा रोड्रिग्स ने महिला प्रीमियर लीग में अब तक 27 मैचों की 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 139.66 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। उनके नाम WPL में 3 अर्धशतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि जेमिमा ने अब तक WPL में सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेला है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड

जेमिमा रोड्रिग्स का अंतरराष्ट्रीय करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने भारत के लिए अब तक

  • 3 टेस्ट मैच – 235 रन
  • 59 वनडे मैच – 1749 रन
  • 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 2444 रन

टेस्ट में उन्होंने 3 अर्धशतक, वनडे में 3 शतक और 8 अर्धशतक, जबकि टी20 में 14 अर्धशतक लगाए हैं।

WPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स (महिला टीम) — टीम जानकारी

श्रेणीविवरण
टीमदिल्ली कैपिटल्स
कप्तानजेमिमा रोड्रिग्स
कोचजोनाथन बैटी
मालिकजेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट प्रा. लि.
सीजन2026

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

क्रमखिलाड़ी का नामभूमिका
1दीया यादवबल्लेबाज
2जेमिमा रोड्रिग्सबल्लेबाज
3लॉरा वोलवार्ड्टबल्लेबाज
4शेफाली वर्माबल्लेबाज
5एनाबेल सदरलैंडऑलराउंडर
6चिनेल हेनरीऑलराउंडर
7मारिज़ाने कैपऑलराउंडर
8मिन्नू मणिऑलराउंडर
9एन. चरानीऑलराउंडर
10निकी प्रसादऑलराउंडर
11स्नेह राणाऑलराउंडर
12लिज़ेल लीविकेटकीपर
13ममता मडिवालाविकेटकीपर
14तानिया भाटियाविकेटकीपर
15लूसी हैमिल्टनगेंदबाज़
16नंदिनी शर्मागेंदबाज़

यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी: बिना दर्शकों के होगा मुकाबला? वेन्यू पर सस्पेंस

पूरे लेख को पढ़ें

क्रिकेट की हर खबर हिंदी में पढ़ते रहें। ताज़ा अपडेट, विश्लेषण और विशेषज्ञ राय के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।

पूरा लेख पढ़ें
ब्रेकिंग

Breaking News Today