MS Dhoni: आईपीएल के 18वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। सीएसके के रेगुलर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी को कमान सौंपी है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स में एक बार फिर से कप्तान के रूप में नजर आएंगे। जहां वो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज अपने ही घर यानी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मैच में कप्तानी करने उतरेंगे।

MS Dhoni
MS Dhoni

धोनी को कप्तानी देना क्यों है गलत फैसला

महेंद्र सिंह धोनी को ऋतुराज गायकवाड़ के कोहनी में चोट लगने के बाद पूरे टूर्नामेंट से बाहर निकलने पर कप्तानी दी गई है। उन्हें कप्तान बनाना टीम के लिए अच्छा साबित होगा या खराब रहेगा ये तो वक्त बताएगा। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 683 दिनों के बाद कप्तानी करने के लिए तैयार महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाना समझ से पहे है। चलिए आपको बताते हैं वो 3 कारण क्यों महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपना गलत फैसला साबित होगा।

ये भी पढ़े- रोहित, कोहली या धोनी नही, जसप्रीत बुमराह ने इस शख्स को बताया अपना फेवरेट कप्तान

#1. एमएस धोनी का फॉर्म नहीं है बेहतर

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के एक बहुत ही तजुर्बेदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में ना जाने कितनी बार अपने अकेले के दम पर टीम को जीत दिलायी है। लेकिन अब धोनी पहले जैसे वाले धोनी नहीं रहे हैं। वो अब बल्लेबाजी में काफी नीचे आते हैं। अपनी फिटनेस को लेकर परेशान रहते हैं और साफ देखा जा सकता है कि वो ज्यादा से ज्यादा बैटिंग से दूर रहना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म इस सीजन देखा गया है जहां वो खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इस तरह की फॉर्म के साथ उन्हें कप्तान बनाना गलत फैसला साबित हो सकता है।

#2. ऋतुराज के रिप्लेसमेंट की होनी चाहिए तलाश

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ फिलहाल कप्तानी का फ्यूचर कहे जा सकते हैं। वो पिछले ही साल टीम के कप्तान बनाए गए और उनका अगले कुछ साल तो कप्तान रहना तय नजर आ रहा है। लेकिन ऋतुराज की गैरहाजिरी में भी कोई कप्तानी कर सके उस रिप्लेसमेंट की तलाश होनी चाहिए अब धोनी तो कुछ ही वक्त में रिटायरमेंट ले लेंगे। ऐसे में कहीं ना कहीं टीम के युवा खिलाड़ियों में कप्तानी का फ्यूचर देखना चाहिए था। जिससे कि उन्हें एक अच्छा रिप्लेसमेंट हाथ लग सके।

#3. धोनी का करियर अब नहीं है ज्यादा लंबा

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महान कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी को कमान देना तो ठीक है। लेकिन एमएस धोनी अब अपने करियर के उस पड़ाव पर खड़े हैं जहां से वो अब शायद ही अगला सीजन खेल सके। एक तो वो 43 साल के हो चुके हैं और अगले ही कुछ महीनों में 44 को पार कर जाएंगे। तो वहीं माही की फिटनेस भी अब पहले जैसी नहीं रही है। ऐसे में उन्हें कप्तानी देना कुछ समझ से परे दिख रहा है। क्योंकि अगर उनका ज्यादा लंबा करियर नहीं होने वाला है तो उन्हें कप्तानी नहीं देनी चाहिए थी।