IND vs SA: चोट के कारण दीपक चाहर हुए बाहर, इस खिलाड़ी को 8 महीनें बाद मिला मौका

IND vs SA:

भारतीय क्रिकेट टीम का एक दल जहां इन दिनों रोहित शर्मा की अगुवायी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद तैयारियों में जुट गया है, वहीं दूसरा दल शिखर धवन की कप्तानी में अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार को रांची में होने जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी 2 वनडे से बाहर हुए दीपक चाहर

इस दूसरे वनडे मैच से ठीक पहले शिखर धवन एंड कंपनी को जोरदार झटका लगा है जहां टीम के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस वनडे सीरीज में शामिल किए गए दीपक चाहर को पीठ में अकड़न के कारण हटना पड़ा है, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है।

चाहर के स्थान पर 8 महीनों के बाद वॉशिंगटन सुंदर को मिला मौका

शनिवार को इस चोट के कारण दीपक चाहर के बाहर होने की पुष्टि करने के साथ ही बीसीसीआई ने उनके स्थानापन्न खिलाड़ी का भी ऐलान कर दिया। जहां युवा स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुदंर को शामिल किया गया है।

वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में करीब 8 महीनों के बाद वापसी को मौका मिला है। वो इस साल मार्च की शुरुआत में ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से वो टीम इंडिया से दूर रहे। आखिर में उन्हें एक बार फिर से खेलने का मौका दिया गया है। वहीं उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच फरवरी 2022 में खेला था। सुंदर के लिए अपने आपको फिर से टीम में स्थापित करने का ये बड़ा मौका रहेगा।

दीपक चाहर रहेंगे बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में

दीपक चाहर को टी20 विश्व कप की टीम के साथ स्टैंड बाय के तौर पर चुना गया है, उससे पहले उनके पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने आपको साबित करने का बढ़िया मौका था, लेकिन लखनऊ में खेले गए पहले ही मैच में वो पीठ में जकड़न के कारण नहीं खेल पाए थे। इसके बाद अब वो बैंगलुरू स्थित एनसीए जाएंगे जहां वो बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम 2 वनडे के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

शिखर धवन (कप्तान),  श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर),  शाहबाज अहमद, , वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...